UKSSSC AAO Syllabus- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी (AAO) वर्ग-1 (विकास शाखा) और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का नया एवं संशोधित पाठ्यक्रम (Syllabus) आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है।
इस बार परीक्षा का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि अभ्यर्थियों से केवल पारंपरिक खेती, मिट्टी या फसल का ज्ञान नहीं पूछा जाएगा, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे अत्याधुनिक विषयों के सवालों का भी सामना करना होगा।
- हाई-टेक पाठ्यक्रम: सिलेबस में AI, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सेंसर और IoT आधारित स्मार्ट फार्मिंग को शामिल किया गया है।
- परीक्षा का स्वरूप: 2 घंटे की परीक्षा, 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न।
- 10 इकाइयों में विभाजन: पूरे पाठ्यक्रम को 10 मुख्य यूनिट्स में बांटा गया है।
- परीक्षा तिथि पर अपडेट: 26 जुलाई की परीक्षा स्थगित हुई थी; आयोग जल्द ही नई तिथि घोषित करेगा।
UKSSSC AAO Syllabus- परीक्षा का प्रारूप और अंक योजना
- कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- कुल अंक: 100 अंक
- समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
- विषय क्षेत्र: पारंपरिक कृषि विज्ञान + आधुनिक डिजिटल तकनीक व समसामयिकी

UKSSSC AAO Syllabus- 10 इकाइयों में बंटा विस्तृत सिलेबस
- इकाई 1 व 2 (फसल उत्पादन एवं बागवानी): वैज्ञानिक फसल उत्पादन, जैविक व प्राकृतिक खेती, फल-फूल व सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन तथा हाइड्रोपोनिक्स।
- इकाई 3 व 4 (मृदा स्वास्थ्य व पादप सुरक्षा): मृदा उर्वरता, खाद-उर्वरक, सुदूर संवेदन (Remote Sensing), एकीकृत कीट व रोग प्रबंधन, रेशम कीट पालन एवं मधुमक्खी पालन।
- इकाई 5 व 6 (आनुवंशिकी, पादप पोषण व आपदा): मेंडल के नियम, जीआई टैग (GI Tag), बीज प्रौद्योगिकी, पादप कोशिका विज्ञान, पोषण और कृषि में आपदा प्रबंधन।
- इकाई 7 व 8 (पशुपालन, अर्थशास्त्र व सरकारी योजनाएं): पशुपालन, दुग्ध प्रसंस्करण, कृषि अर्थशास्त्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), PM-किसान योजना एवं e-NAM मंडी व्यवस्था।
- इकाई 9 व 10 (एआई, डिजिटल कृषि व उन्नत उपकरण): आधुनिक कृषि उपकरण (ट्रैक्टर, पावर टिलर), हरित ऊर्जा, कृषि सांख्यिकी, डिजिटल कृषि, रोबोटिक्स व कृषि में AI का अनुप्रयोग।
- विशेष नोट: आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी विषयों से जुड़ी नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी बदलाव और समसामयिक सामान्य ज्ञान (Current Affairs) से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा का हिस्सा होंगे।
UKSSSC AAO Syllabus- नई परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी
UKSSSC AAO Syllabus- आयोग ने पूर्व में सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी। हालांकि, शासन स्तर पर सिलेबस को अंतिम रूप न मिल पाने के कारण 2 जुलाई को जारी संशोधित कैलेंडर के तहत इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।
अब शासन से हरी झंडी मिलने और नया सिलेबस जारी होने के बाद, UKSSSC जल्द ही नई परीक्षा तिथि (Exam Date) की आधिकारिक घोषणा करेगा।
यह भी पढ़ें…