UBSE Exam Registration- हाईस्कूल और इंटर परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

UBSE Exam Registration- उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) से अगले साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन का काउंटडाउन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।

बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने स्पष्ट किया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है। स्कूलों को अपने सभी रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के आवेदन पत्र ऑनलाइन ही भरने होंगे, जिसे बाद में सीधे बोर्ड कार्यालय को फॉरवर्ड किया जाएगा।

UBSE Exam Registration- छात्रों के लिए अलग-अलग डेडलाइन

UBSE Exam Registration- बोर्ड ने दोनों ही कैटेगरीज के छात्रों के लिए आवेदन करने और राजकोष में परीक्षा शुल्क जमा करने की समय-सीमा तय कर दी है:

  • संस्थागत (Regular) छात्र: आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है।
  • व्यक्तिगत (Private) छात्र: बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित है।
UBSE Exam Registration

UBSE Exam Registration- 14 अगस्त के बाद लगेगा विलंब शुल्क

प्राइवेट फॉर्म भरने वाले परीक्षार्थी ध्यान दें कि यदि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो उनके पास लेट फीस के साथ एक और मौका होगा। 14 अगस्त के बाद आवेदन करने पर छात्रों को ₹150 विलंब शुल्क अलग से देना होगा।

लेट फीस के साथ प्राइवेट छात्रों के आवेदनों को स्कूल स्तर से बोर्ड कार्यालय भेजने की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2026 रखी गई है।

UBSE Exam Registration- ऑनलाइन होगी स्क्रूटनी

UBSE Exam Registration- राहत की बात यह है कि बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, यानी आवेदन शुल्क पहले की तरह ही लागू रहेंगे। जैसे ही स्कूलों के माध्यम से आवेदन बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन प्राप्त होंगे, विभाग द्वारा उनकी गहनता से जांच की जाएगी। बोर्ड सचिव ने सभी स्कूल प्राचार्यों को तय समय के भीतर त्रुटिहीन डेटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों को बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड की ये हैं 5 बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग लोकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *