Pithoragarh Road Accident- 150 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, एक की मौत, तीन घायल

Pithoragarh Road Accident- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया, मूनाकोट वड्डा से झूलाघाट की ओर जा रही एक कमांडर जीप बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना 5 मई को सुबह लगभग 4:35 बजे हुई, जब जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना मिली, इसके बाद SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई, वाहन (DI UA05 5382) में चार स्थानीय लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कार्य में मदद की और तीन घायलों जगदीश बिष्ट (40), मोहन बिष्ट (40) और सचिन चंद (22) को खाई से निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

वहीं, 22 वर्षीय लक्की भंडारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, SDRF टीम ने कठिन और दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, इसके बाद शव को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गय

Pithoragarh Road Accident- घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, स्थानीय लोग हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *