PM Modi Uttarakhand Visit- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित राज्य अतिथि गृह में धराली गांव के आपदा प्रभावित ग्रामीणों से हुई मुलाकात बेहद भावुक रही।
5 अगस्त की भयावह आपदा में अपना सब कुछ खो चुके लोग जब प्रधानमंत्री के सामने पहुंचे, तो आंखें नम हो गईं और शब्दों के बजाय आंसुओं ने उनकी पीड़ा बयान कर दी।
PM Modi Uttarakhand Visit- “सब कुछ खो दिया…”
पीड़ित ग्रामीणों में शामिल कामेश्वरी देवी अपने जवान बेटे को खोने के ग़म से इस कदर टूटी हुई थीं कि प्रधानमंत्री से कुछ कह ही नहीं पाईं। आंसुओं से भरी आंखों से बस इतना कह सकीं – “इस आपदा ने हमसे सब कुछ छीन लिया। परिवार का रोजगार तो गया ही, मेरा बड़ा बेटा आकाश भी चला गया।”
प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे ग्राम प्रधान अजय नेगी, बीडीसी प्रतिनिधि सुशील पंवार, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी और कामेश्वरी देवी ने उस दिन की त्रासदी का दर्द साझा किया।

- अजय नेगी ने अपने चचेरे भाई और कई साथियों को खोया।
- सुशील पंवार ने अपने छोटे भाई और उसके पूरे परिवार को खो दिया।
- सुनीता देवी का घर, होमस्टे और बगीचे, जीवन भर की कमाई ,सब कुछ पलभर में मलबे में बदल गया।
- अब तक केवल कामेश्वरी देवी के बेटे आकाश का शव ही बरामद हो सका है, बाकी लापता लोग अभी भी नहीं मिले।
PM Modi Uttarakhand Visit- पुनर्वास और रोजगार की मांग
ग्राम प्रधान अजय नेगी ने प्रधानमंत्री को गांव की तबाही की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी और पुनर्वास, रोजगार दिलाने के साथ कृषि ऋण माफी की मांग उठाई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और रोजगार की दिशा में काम कर रही हैं और हर प्रभावित को हर संभव मदद दी जाएगी।
PM Modi Uttarakhand Visit- यह मुलाकात सिर्फ तबाही की तस्वीर नहीं थी, बल्कि यह दर्शाती है कि इस आपदा ने लोगों की संपत्ति ही नहीं छीनी, बल्कि उनके दिलों पर भी गहरे घाव छोड़ दिए हैं।
यह भी पढ़ें…