Uttarakhand News- लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षक और चिकित्सक होंगे बर्खास्त, कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand News- लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक और चिकित्सक बर्खास्त होंगे। शिक्षा मंत्री ने विभाग की बैठक में कार्रवाई के निर्देश दिए।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों और चिकित्सकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा।

मंत्री ने कहा, स्वास्थ्य विभाग में 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत पदों को भर दिया जाएगा जबकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए डीएम के प्रयास को सराहते हुए उन्होंने कहा, इसके लिए बनाई गई कार्ययोजना को कैबिनेट में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *