Youtuber Sourav Joshi- हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर और व्लॉगर सौरभ जोशी ने अपने विवाह से पहले पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ाते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। विवाह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की तैयारी चल रही है, जबकि सुरक्षा कारणों से समारोह से जुड़ी कई जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।
Youtuber Sourav Joshi- रंगदारी मांगने के बाद बढ़ी चिंता
सितंबर महीने में सौरभ जोशी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था, जिसमें गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम चर्चा में आया था। अब कुछ ही दिनों में सौरभ अपनी मंगेतर और हल्द्वानी निवासी अवंतिका भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बीते दिनों दोनों परिवारों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा की मांग की। इसके बाद पुलिस ने विवाह समारोह को लेकर हाई-अलर्ट मोड में काम शुरू किया है।
- Youtuber Saurabh Joshi- गोपनीयता और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- शादी से संबंधित लगभग सभी विवरण सुरक्षा कारणों से गुप्त रखे गए हैं।
- कार्यक्रम में सिर्फ करीब 20 लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।
- पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह एक “हाई सिक्योरिटी मामला” है और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Youtuber Sourav Joshi- सौरभ जोशी की शादी अब सख्त सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता के बीच सम्पन्न होगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।