Weather of Uttarakhand

Weather of Uttarakhand- गर्मी ने तोड़ा सात साल का रिकॉर्ड, हीट वेव का अलर्ट जारी

Weather of Uttarakhand- मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा, पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ने हुए तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। उत्तराखंड में फिलहाल राहत की कोई भी उम्मीद नज़र नहीं आ रही है। राजधानी देहरादून में छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हीट वेव का खतरा भी लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। दून में तापमान शनिवार को 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो दस साल में सबसे ज्यादा होगा।

Weather of Uttarakhand- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल सहित पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है।

वहीं देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जिले के मैदानी इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। इन जनपदों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें…

Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान