Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

VIP Number Plate- VIP नंबर की दीवानगी, खर्च किए 5.03 लाख रुपये

VIP Number Plate- उत्तराखंड में फैंसी नंबरों का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला है, जहां वाहन मालिक अपनी गाड़ियों को खास पहचान देने के लिए लाखों रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं, ताजा ऑनलाइन नीलामी में यूके04एटी सीरीज के वीआईपी नंबरों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार कुछ नंबर अपेक्षाकृत कम कीमत में बिके।

सबसे ज्यादा चर्चा 0001 नंबर की रही, जिसे हासिल करने के लिए बोली 5.03 लाख रुपये तक पहुंच गई, वहीं 0003 नंबर 1.30 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जबकि 0009 नंबर के लिए इस बार केवल 35 हजार रुपये ही खर्च करने पड़े। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष इन्हीं नंबरों की कीमतें कहीं ज्यादा थीं—0001 नंबर 7.49 लाख और 0009 नंबर 5.07 लाख रुपये में बिक चुका था।

VIP Number Plate- परिवहन विभाग के अनुसार, फैंसी नंबरों की ऑनलाइन बोली प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी जाती है, ताकि किसी भी तरह का विवाद न हो। हर नंबर का एक बेस प्राइस तय किया जाता है, जिसके बाद बोली आगे बढ़ती है, उदाहरण के तौर पर 0001 नंबर का बेस प्राइस 1 लाख रुपये था, जो बढ़कर 5.03 लाख तक पहुंच गया।

VIP Number Plate
VIP Number Plate

आरटीओ प्रशासन के डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि सभी सफल बोलीदाताओं ने निर्धारित राशि जमा कर दी है, उन्हें एक महीने के भीतर वाहन खरीदकर नंबर आवंटित कराना होगा, अन्यथा यह नंबर फिर से नीलामी में जा सकता है।

VIP Number Plate- फैंसी नंबरों की यह नीलामी न केवल लोगों के बीच स्टेटस सिंबल का हिस्सा बन चुकी है, बल्कि इससे परिवहन विभाग के राजस्व में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *