Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Vatican City- इस देश में है शादी करने की मनाही

Vatican City- कुछ समय पहले भारत ने सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश का खिताब अपने नाम किया था,आज के समय में दुनिया में सबसे अधिक आबादी हमारे देश में रहती है. एक बार सोचकर देखिए, क्या ऐसा भी कोई देश होगा जहां कम आबादी तक तो ठीक, बल्कि वहां कोई बच्चा जन्म ही नहीं लेता अगर आप ऐसा सच में सोच रहे हैं तो जान लीजिए कि इस सवाल का जवाब ऐसा एक देश है, जहां किसी को भी बच्चा पैदा करने की मनाही है।

Vatican City में नहीं पैदा कर सकते बच्चा

Vatican City

Vatican City विश्व का सबसे छोटा देश है, यह रोमन कैथोलिक चर्च के नेता का आधिकारिक घर भी है. हालांकि यह छोटा है पर यह दुनिया के कुछ सबसे शानदार जगहों में से एक है उनमें से 17वीं शताब्दी का सेंट पीटर स्क्वायर और एक संग्रहालय है जिसमें दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध कला कृतियां हैं. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कोई भी व्यक्ति वेटिकन सिटी को अपना जन्मस्थान नहीं कह पाता. देश का निवासी भी नहीं! इसके पीछे एक शानदार कारण है।

दरअसल वेटिकन सिटी में किसी का जन्म नहीं होता, क्योंकि यहां किसी को शादी करने की अनुमति नहीं है यही नहीं यहां बच्चों के जन्म के लिए कोई अस्पताल या सुविधाएं नहीं हैं सभी नागरिक दूसरे देशों से हैं और इनमें से अधिकांश ब्रह्मचारी पुरुष हैं,इसका मतलब है कि उन्हें धर्म के कारण शादी करने या बच्चे पैदा करने की अनुमति नहीं है।

Vatican City- सबसे छोटा देश है वेटिकन सिटी

Vatican City

Vatican City को दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है, जिसका कुल क्षेत्रफल केवल 49 हेक्टेयर है और आबादी 1,000 से कम है, इसके बाद मोनाको, नाउरू और तुवालु हैं. वहीं अगर हम क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़े देश की बात करें तो वर्ल्ड मीटर के अनुसार, दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है।

देश का कुल क्षेत्रफल 6.6 मिलियन वर्ग मील या 17 मिलियन वर्ग किलोमीटर से अधिक है, रूस यूरोप और एशिया में स्थित एक अंतरमहाद्वीपीय देश है, जनसंख्या के हिसाब से भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *