Uttarkashi Cloudburst- धराली में प्रकृति का प्रकोप, मानवता का संकल्प

Uttarkashi Cloudburst- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही के चौथे दिन भी राहत और बचाव कार्य पूरे ज़ोरों पर हैं। भारतीय सेना, राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) और अन्य आपदा प्रबंधन टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए लगातार काम कर रही हैं। अब तक 657 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा चुका है. वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टरों का उपयोग राहत सामग्री और भारी मशीनरी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए किया जा रहा है, ताकि बचाव कार्य में तेजी लाई जा सके.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल का जायजा लिया और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. आपदा प्रभावित क्षेत्रों के उनके दौरे के दौरान एक मार्मिक क्षण देखने को मिला। अहमदाबाद के ईशनपुर की धनगौरी नाम की एक महिला, जो त्रासदी में फंस गई थी, ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी. उन्होंने कहा, “यह राखी मेरे भरोसे और सुरक्षा की प्रार्थना है,” जिससे वहाँ मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

मुख्यमंत्री ने इस भावुकता के लिए धनगौरी का आभार व्यक्त किया और यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि सरकार हर प्रभावित परिवार की मदद करेगी. उन्होंने पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने का भी वादा किया. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि वह आपदा राहत कार्यों के लिए एक महीने का वेतन देंगे. उन्होंने जनता से राहत कार्यों में सहयोग करने की भी अपील की.

Uttarkashi Cloudburst- मौसम विभाग ने क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से आपदा क्षेत्र में न जाने की अपील की है. स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर सहायता कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *