Uttarakhand Weather- अब मौसम बदलेगा करवट, बारिश-बर्फबारी तय!

Uttarakhand Weather- उत्तराखंड में दो महीने से बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पूरे प्रदेश में सूखी ठंड हावी है। दिन में तेज धूप और रात में गिरते तापमान के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। देहरादून में सोमवार को अधिकतम तापमान 25°C रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8°C दर्ज किया गया।

पहाड़ी जिलों में भी असामान्य गर्मी देखी गई। नई टिहरी में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.6°C और रात का तापमान पांच डिग्री ऊपर 9.3°C रहा। मुक्तेश्वर में भी दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर से प्रदेश में धूप तेज बनी हुई है, जिससे सर्दी का असर कम दिखाई दे रहा है। फिलहाल तीन दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।

Uttarakhand Weather- उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। 3500 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी भी संभव है। यह बदलाव 7 दिसंबर तक जारी रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *