Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Uttarakhand Weather News- पर्वतीय क्षेत्रों में आफत की बारिश, प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

Uttarakhand Weather News- उत्तराखंड में मानसून कहर बनकर बरस रहा है, पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है, केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है, जबकि श्रीनगर गढ़वाल में कई घरों में पानी घुस गया है, यमुनोत्री धाम जाने वाला मार्ग फूलचट्टी के पास धंस गया, जिससे दोनों ओर श्रद्धालु और वाहन फंसे हुए हैं, मलबा और पानी भर जाने के कारण रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।

मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है देहरादून, चंपावत और नैनीताल में येलो अलर्ट लागू है, श्रीनगर के भक्तियाना और एनआईटी क्षेत्र में रातभर हुई मूसलधार बारिश से दो घरों में पानी घुस गया, केदारनाथ की ओर जा रहे यात्रियों को गौरीकुंड के आगे रोका गया है।

Uttarakhand Weather News- प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण बचाव कार्यों में भी बाधा आ रही है, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद और छोटे वाहन भी जोखिम में हैं, राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *