Uttarakhand Tourism- पर्यटन को नई उड़ान, छह करोड़ पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड

Uttarakhand Tourism- देवभूमि उत्तराखंड में चारधामों के प्रति अटूट आस्था, शांत और मनोरम प्राकृतिक वातावरण तथा राज्य सरकार के सतत प्रयासों के चलते पर्यटन और तीर्थयात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या छह करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2025 में कुल छह करोड़ तीन लाख 21 हजार 194 पर्यटक एवं तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचे, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इनमें एक लाख 92 हजार 533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। यह उपलब्धि राज्य के पर्यटन इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

पर्यटकों की संख्या के मामले में हरिद्वार शीर्ष पर रहा, जहां तीन करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 श्रद्धालु एवं सैलानी पहुंचे। इसके अलावा देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी जनपद में 53 लाख 29 हजार 759 पर्यटकों का आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में पर्यटन को नई दिशा और गति मिली है। पर्यटन विकास को लेकर जहां कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, वहीं धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Uttarakhand Tourism
HARIDWAR, UTTARAKHAND, INDIA – APRIL 17, 2021: Large number of devotees gathered at Har Ki Pauri Ghat. Selective focus.

Uttarakhand Tourism- आंकड़ों पर नजर डालें तो पूर्व वर्षों में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में यह संख्या 2 करोड़ 18 हजार 115, वर्ष 2022 में 5 करोड़ 39 लाख 81 हजार 338, वर्ष 2023 में 5 करोड़ 96 लाख 36 हजार 601 और वर्ष 2024 में 5 करोड़ 95 लाख 50 हजार 277 रही थी। वर्ष 2025 में यह आंकड़ा पहली बार छह करोड़ के पार पहुंच गया।

पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। सरकार पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों और युवाओं को सालभर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। शीतकालीन यात्रा इसी पहल का अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा आगमन के बाद शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान मिली है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य में पहुंचे हैं।

Uttarakhand Tourism- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि राज्य हर वर्ष पर्यटन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *