Uttarakhand Panchayat Chunav

Uttarakhand Panchayat Chunav- महिलाओं ने मारी बाज़ी, 74.50% महिला वोटिंग दर्ज

Uttarakhand Panchayat Chunav- उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दोनों चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुके हैं, अब पूरे प्रदेश के 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 31 जुलाई को होने जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 8 बजे से सभी जिलों में एक साथ मतगणना शुरू होगी, इस बार आयोग पहली बार अपनी वेबसाइट पर भी चुनाव परिणाम जारी करेगा, जिससे मतदाता और प्रत्याशी घर बैठे नतीजे देख सकेंगे।

इस बार दो चरणों में कुल 14,751 और 17,829 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
दूसरे चरण में 21.57 लाख मतदाताओं के लिए 40 विकासखंडों में 4709 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
भीषण बारिश के बावजूद 70 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसमें 74.50% महिलाएं और 65.50% पुरुष शामिल रहे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतगणना को लेकर सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और निष्पक्षता के निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand Panchayat Chunav- 2019 में मतदान प्रतिशत 69.59% था, इस बार आंकड़ा थोड़ा नीचे रहने का अनुमान है लेकिन महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और पहाड़ी क्षेत्रों में जोश ने इस बार के चुनाव को खास बना दिया है।

अब सभी की नजरें 31 जुलाई पर टिकी हैं, जब जनादेश का चेहरा सामने आएगा।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज