Government Schools Upgrade- दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में आएगा बदलाव, उद्योगपति देंगे मॉडल क्लासरूम और लैब

Government Schools Upgrade- उत्तराखंड के 550 राजकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को अब आधुनिक स्वरूप मिलेगा, राज्य सरकार इन स्कूलों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत उद्योगपतियों को गोद देने जा रही है, योजना के अंतर्गत इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल मैदान और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

30 जुलाई को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में इस पहल का शुभारंभ होगा, इस दौरान राज्य सरकार और विभिन्न उद्योग समूहों के बीच एमओयू (सहभागिता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गोद लिए जाने वाले अधिकांश विद्यालय दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित हैं, जहां संसाधनों की भारी कमी है, इस योजना का उद्देश्य इन विद्यालयों को गुणवत्ता शिक्षा के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है, उद्योगपति इन स्कूलों में केवल संसाधन ही नहीं देंगे, बल्कि सालभर देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएंगे, मॉडल क्लासरूम के साथ साइंस और कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, फर्नीचर, खेल सामग्री और सुरक्षित परिसर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Government Schools Upgrade- इस योजना में राज्य के 559 व्यावसायिक विद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा साथ ही, विदेशों में बसे प्रवासी उत्तराखंडी भी शिक्षा विभाग से समन्वय कर अपने गांव या क्षेत्र के किसी स्कूल को गोद लेकर सहयोग कर सकते हैं, शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल राज्य के शैक्षिक मानकों को सुधारने और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को समान अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *