Uttarakhand Janganana 2027- करीब एक दशक से अधिक के अंतराल के बाद देश में एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया तेज हो गई है, इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी जनगणना को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं,पहले चरण में प्रदेशभर के मकानों की गणना की जाएगी, जिसके लिए सरकार की ओर से डिजिटल वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किए जाने की तैयारी है।
उत्तराखंड में जनगणना के नोडल अधिकारी और आईएएस दीपक कुमार ने बताया कि इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी और सहभागी बनाने के लिए आम जनता को सीधे जोड़ा जा रहा है। लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने मकानों से जुड़ी जानकारियां खुद दर्ज कर सकेंगे उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में जनगणना को लेकर पिछले छह महीनों से तैयारियां चल रही हैं और यह भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में से एक है।
Uttarakhand Janganana 2027- अप्रैल से सितंबर के बीच होगी मकानों की गिनती
दीपक कुमार के अनुसार, मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच किसी एक माह में मकानों की गणना कराई जाएगी। इससे पहले आम जनता के लिए मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें जानकारी भरने पर एक यूनिक आईडी जेनरेट होगी, जब जनगणना कर्मी (प्रकाशक) मौके पर पहुंचेंगे, तो वे एप्लीकेशन में दर्ज जानकारियों का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे।
देश में वर्ष 1872 से जनगणना कराई जा रही है, लेकिन यह पहला मौका होगा जब जनगणना का पूरा काम डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया जाएगा। जनगणना कर्मी वेब एप्लीकेशन के जरिए डेटा एकत्र करेंगे और उसे सीधे सेंट्रल सर्वर पर सुरक्षित रूप से अपलोड किया जाएगा, पहले चरण में मकानों की और दूसरे चरण में लोगों की गणना की जाएगी।

Uttarakhand Janganana 2027- 2027 में होगी जनसंख्या गणना
नोडल अधिकारी ने बताया कि फरवरी 2027 में 20 दिनों के भीतर जनसंख्या गणना पूरी की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार अधिसूचना जारी कर चुकी है। इस दौरान प्रदेशभर में एक बड़े स्तर का अभियान चलाया जाएगा और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 2011 के बाद राज्य में हुए भौगोलिक बदलाव जनगणना को प्रभावित नहीं करेंगे। जहां इंसान हैं, वहां जनगणना होगी—चाहे वह हिमालयी क्षेत्रों के दुर्गम गांव हों या शहरी क्षेत्रों की नई मलिन बस्तियां, मलिन बस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में गिनते हुए सभी घरों को जनगणना के दायरे में लाया जाएगा।
Uttarakhand Janganana 2027- जनता से सहयोग की अपील
Uttarakhand Janganana 2027- दीपक कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े ही देश की विकास योजनाओं और नीतियों की आधारशिला होते हैं और डिजिटल माध्यम से इसे आसान बनाया जा रहा है।