UPL Final Dehradun- क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का डबल धमाका, देहरादून में महिला यूपीएल फाइनल

UPL Final Dehradun- देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 26 सितंबर को महिला उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का भव्य फाइनल क्रिकेट और मनोरंजन के शानदार संगम के रूप में आयोजित होगा।

इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में महिला क्रिकेटरों का उत्साह और प्रतिभा देखने को मिलेगी। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाले मैच की मुख्य अतिथि समाजसेवी गीता पुष्कर धामी होंगी।

खेल के बाद दर्शकों को मनोरंजन की जबरदस्त सौगात मिलेगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और प्रख्यात सिंगर नीति मोहन अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा।

UPL Final Dehradun

UPL Final Dehradun- आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन न केवल महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई देगा बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति को भी वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा। दर्शकों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर इस क्रिकेट और सांस्कृतिक उत्सव को यादगार बनाएं।

  • स्थान: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून
  • तारीख: 26 सितंबर 2025
  • समय: फाइनल मैच- दोपहर 3 बजे
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम – मैच उपरांत

UPL Final Dehradun- यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों और मनोरंजन प्रेमियों दोनों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *