Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Swasth Nari Sashakt Parivar- ऊखीमठ में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 360 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

Swasth Nari Sashakt Parivar- स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में चल रहे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 360 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान के तहत अब तक जिले में 17,227 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।

मुख्य अतिथि, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से चलाया गया यह अभियान जनस्वास्थ्य को लेकर अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। उन्होंने लोगों से इन शिविरों में भाग लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय कोटद्वार में आगामी विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, किशोर-किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे और बलगम जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। आरबीएसके टीमों ने स्कूलों में किशोर-किशोरियों की एनीमिया जांच भी की।

Swasth Nari Sashakt Parivar- विशेषज्ञ शिविर में ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी, सभासद प्रदीप धीरवाण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल सजवाण, डॉ. मोनिका सजवाण, डॉ. मनीष रावत, बीपीएम अमित मैठाणी, ब्लॉक लेखा प्रबंधक अमित नौडियाल उपस्थित रहे। संचालन डॉ. आशीष थपलियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *