Online Leave- शिक्षकों के लिए राहत, एक क्लिक में मिलेगी छुट्टी

Online Leave- उत्तराखंड में शिक्षा विभाग अब डिजिटल शासन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है, राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि जल्द ही शिक्षकों के लिए अवकाश लेने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी जाएगी, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मंत्री ने बताया कि यह नई व्यवस्था विद्या समीक्षा केंद्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन मॉड्यूल के रूप में जोड़ी जाएगी, इसके लागू होने के बाद शिक्षक और अन्य विभागीय कर्मचारी कभी भी और कहीं से भी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Online Leave- उन्होंने कहा कि अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया भी पूरी तरह डिजिटल होगी, जिससे यह प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बन जाएगी, एक क्लिक में आवेदन की स्थिति और स्वीकृति की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।

Online Leave

डॉ. रावत ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से अवकाश से जुड़े रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में प्रशासनिक जटिलताओं से बचा जा सकेगा। इससे विभागीय अधिकारियों को भी निर्णय लेने में आसानी होगी।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को जल्द से जल्द लागू किया जाए। साथ ही विभाग के अन्य प्रशासनिक कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है।

Online Leave- सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में ई-गवर्नेंस को मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और कार्य प्रणाली को आधुनिक बनाना है, ताकि शिक्षक और विभागीय कर्मचारी दोनों को बेहतर सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *