Nigam Sarathi

Nigam Sarathi- एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च, नगर निगम सेवाओं में होगा सुधार

Nigam Sarathi- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के केदारपुरम में योगा पार्क और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और हरित नीति के दस्तावेज का अनावरण भी किया, मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ’ अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया, जो इस वर्ष नगर निगम क्षेत्र में रोपा गया एक लाखवां पौधा था, कार्यक्रम में स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक योगा पार्क राजधानी में स्वास्थ्य, खुशहाली और पर्यावरण को साथ लेकर चलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, यह पार्क आने वाले समय में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, राज्य सरकार उत्तराखंड को योग और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश की पहली योग नीति लागू की गई है, गढ़वाल और कुमाऊं में ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की, पिछले तीन वर्षों में 4,000 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 203 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली सामग्री जब्त की गई, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

Nigam Sarathi- विकास कार्यों का विवरण

  • शिलान्यास: गांधी पार्क का विकास एवं सौंदर्यीकरण- 164.33 लाख
  • नगर निगम टाउन हॉल का जीर्णोद्धार एवं एफआरपी कार्य- 232.50 लाख
  • लोकार्पण: वार्ड 33 यमुना कॉलोनी में पार्क निर्माण- 139.49 लाख
  • वार्ड 88 हरबाजवाला में मछली तालाब, वनीकरण एवं वाकिंग ट्रैक- 170.32 लाख
  • वार्ड 58 डिफेंस कॉलोनी केदारापुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्य- 437.07 लाख

Nigam Sarathi- इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, सचिव श्रीधर बाबू अदांकी, नगर आयुक्त नमामि बंसल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज