Muslim University- “सरकार में होते तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनती!”- धामी

Muslim University- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विपक्ष और जमीन विवाद को लेकर अपने विचार व्यक्त किए, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, अगर वे उस समय सरकार में होते तो वह दिशा में आगे बढ़ते उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनता के सामने अब साफ हो चुका है और संबंधित प्रकरण में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सहसपुर क्षेत्र में मदरसे के नाम पर ट्रस्ट को दी गई जमीन के अन्य लोगों को बेचने के मामले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि जमीन नियम और कानून के खिलाफ बेची गई है तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अगर जमीन सरकार में वापस निहित करनी होगी तो उसे निहित किया जाएगा।

Muslim University- धामी ने डॉ. नित्यानंद की जन्म शताब्दी का जिक्र करते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रों में खराब होती डेमोग्राफी और हिमालय व पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके शोधों को सरकार आगे बढ़ाएगी उन्होंने कहा कि सरकार इन दिशा-निर्देशों और शोधों को विकास योजनाओं में लागू करने की योजना बना रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *