Kedarnath Yatra 2024

Kedarnath Yatra 2024- बन गया एक और नया रिकॉर्ड 

Kedarnath Yatra 2024- केदारनाथ में अभी का मंजर कुछ ऐसा है कि हेलीपैड से मंदिर तक लंबी लाइन लगी रही तो पैदल मार्ग पर भी भक्तों का रेला उमड़ा रहा है, धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल दर्शनार्थियों की संख्या दो लाख 17 हजार से अधिक हो गई है।

पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा में नया अध्याय भी जुड़ गया है, कपाटोद्घाटन पर धाम में 29,030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए,यह कपाट खुलने के दिन दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड था लेकिन अब यहाँ आ रहे श्रद्धालुओं ने एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

कपाटोद्घाटन के बाईट दिनों में ही धाम में दर्शनार्थियों का आंकडा दो लाख के पार हो गया है,  पूरे दिनभर धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही है। बाबा के दर्शनों के लिए आस्था पथ पर भक्तों की लम्बी-लम्बी लाइन लग रही है, पूरा मंदिर परिसर भी भक्तों से खचाखच भर भरा है।

Kedarnath Yatra 2024- यात्रा के प्रथम सप्ताह में केदारनाथ में प्रतिदिन औसतन 26 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं,  बीते दिन भी धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी रही, सुबह 4 बजे से ही आस्था पथ तक भक्तों की दर्शन के लिए लाइन लग गई थी, जब भीड़ ज्यादा बढ़ गई तो श्रद्धालुओं को सभामंडप से ही दर्शन कराए गए।

बीते वर्ष 2023 में आठवें दिन तक धाम में 116108 शिव भक्तों ने दर्शन किए थे,  श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिस कारण धर्म दर्शन सभामंडप से ही कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *