Kedarnath Glacier Video : केदारनाथ ग्लेशियर टूटने का वीडियो

Kedarnath Glashiar Video चार धाम यात्रा के दौरान शुरुआत में ही बड़ी आफत ने चिंता बढ़ा दी है। पहले मौसम की मार और अब ग्लेशर का टूटना सरकार और यात्रा प्रबंधन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। आज जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया  कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग विगत सायं को भैंरों गदेरे एवं कुबेर ग्लेशियर पर ग्लेशियर टूटने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद हो गया था।
 
केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु बंद Kedarnath Glacier Video
Kedarnath Glacier Video
Kedarnath Glacier Video

 वहीँ राहत की खबर आयी जब भैंरों ग्लेशियर से बर्फ हटाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि कुबेर ग्लेशियर पर बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है जो कि पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों के लिए ही यात्रा मार्ग खोल दिया गया था  किन्तु  2 बजकर 25 मिनट पर भैरों ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु पूर्णतः बंद हो गया है l

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केदारनाथ धाम पैदल यात्रा कर रहे तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पूरी तरह से सुचारू न होने तक केदारनाथ की यात्रा पर न जाएं जिस स्थान पर हैं उसी स्थान पर सुरक्षित रहें l उन्होंने यह भी कहा कि जो यात्री हैली सेवा से दर्शन करना चाहते हैं वो हैली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं l उन्होंने यात्रा मार्ग में दोनों ग्लेशियर पर तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एन डी आर एफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों को निर्देश दिए कि अपनी सुरक्षा के साथ ही तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *