Kainchi Dham- कैंची धाम के पास गोलीकांड, युवक की मौत

Kainchi Dham- नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम के पास स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार देर रात एक संदिग्ध गोलीकांड ने सनसनी फैला दी। देर रात करीब दो बजे एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आनंद सिंह (39 वर्ष), निवासी बेतालघाट के रूप में हुई है।

एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली, वह लाइसेंसी हथियार है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Kainchi Dham- घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *