IMA Passing Out Parade 2025- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड इस बार 13 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि होंगे। वे परेड का निरीक्षण करेंगे और नए अफसरों को शुभकामनाएँ एवं महत्वपूर्ण संदेश देंगे।
पारंपरिक कार्यक्रमों की शुरुआत पहले ही हो चुकी है, हाल ही में ग्रेजुएशन सेरेमनी में आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के 71 कैडेट्स को स्नातक की डिग्री दी गई, जिनमें 30 कैडेट्स साइंस और 41 ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के हैं। इसके बाद ये कैडेट्स अकादमी में एक साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
अकादमी कमांडेंट परेड की तैयारियों में भी जुटी हुई है, जो पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित किया जाता है, इस परेड के बाद कई नए सैन्य अधिकारी भारतीय सेना में शामिल होंगे।
IMA Passing Out Parade 2025- स्थापना 1932 में हुई इस अकादमी ने अब तक हजारों अफसरों को भारतीय सेना में भेजा है, पहले बैच के कैडेट्स ने भारत और अन्य देशों में सेना का नेतृत्व भी किया है।