Haridwar News- भाजपा नेत्री और प्रेमी से तीन दिन की रिमांड पर

Haridwar News- हरिद्वार में नाबालिग बेटी के यौन शोषण के सनसनीखेज मामले में फंसी पूर्व भाजपा महिला नेता और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, कोर्ट की अनुमति के बाद दोनों को जिला कारागार से रानीपुर कोतवाली लाया गया, जहां एसआईटी की टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है।

यह मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था, प्रारंभिक जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था, अब जांच को और विस्तार देते हुए पुलिस उन्हें मथुरा और आगरा ले जाकर डिजिटल सबूतों और दस्तावेजों की पड़ताल करेगी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान दोनों से साजिश, घटना की परिस्थितियाँ और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़िता लंबे समय से धमकियों के बीच शोषण झेल रही थी।

पूर्व भाजपा नेता ने गिरफ्तारी से पहले दिए बयान में कहा था कि यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है और उन्हें फंसाने की साजिश रची गई है हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

Haridwar News- एसआईटी ने पूछताछ शुरू कर दी है और दोनों को जल्द ही अन्य स्थानों पर ले जाकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चैट रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की जाएगी, यह मामला न केवल एक गंभीर पारिवारिक त्रासदी को सामने लाता है, बल्कि सियासत और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी कठघरे में खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *