Electricity Rates Uttarakhand- नई वित्तीय वर्ष में बिजली दरों की वृद्धि केवल 2.64% तक

Electricity Rates Uttarakhand- उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विद्युत दरों में लगभग 16 प्रतिशत वृद्धि को लेकर उठ रहे सवालों पर स्पष्ट किया है कि यह संख्या केवल ट्रु-अप समायोजन से उत्पन्न वित्तीय गणना का हिस्सा है और इसे उपभोक्ताओं पर लागू नहीं किया जाएगा। निगम ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित सामान्य टैरिफ वृद्धि केवल 2.64 प्रतिशत होगी और इसका प्रस्ताव नियामक आयोग में दायर किया जाएगा।

यूपीसीएल ने बताया कि 16 प्रतिशत का आंकड़ा वैधानिक समायोजन की तकनीकी गणना का हिस्सा है, जो समय पर वैधानिक दावे मिलने पर आवश्यक नहीं होता। निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक भार डालना नहीं है।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, किफायती और गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा प्रदान करना प्राथमिकता है। टैरिफ निर्धारण केवल नियामक आयोग के परीक्षण और उपभोक्ता सहभागिता के बाद अंतिम रूप से किया जाएगा।

Electricity Rates Uttarakhand- प्रदेश में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए यूपीसीएल बड़े पैमाने पर सुधार कार्य कर रहा है। इसमें उपकेंद्र निर्माण, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, पुरानी लाइनों का उन्नयन, भूमिगत केबलिंग और नेटवर्क सुदृढ़ीकरण शामिल हैं साथ ही स्मार्ट मीटरिंग, फाल्ट प्रबंधन, डिजिटल बिलिंग और ऑनलाइन शिकायत निवारण जैसी आधुनिक तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लाइन लॉस में कमी आई है और बिजली आपूर्ति सुचारू एवं विश्वसनीय बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *