Dhami Sarkar- उत्तराखंड में ऐतिहासिक फैसलों के चार साल

Dhami Sarkar- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कई ऐसे ऐतिहासिक और सशक्त फैसले लिए हैं, जिन्होंने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और विकास की नई दिशा दी, सरकार ने कानून व्यवस्था, भूमि संरक्षण, शिक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण और युवा रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस कदम उठाए हैं।

Dhami Sarkar- समान नागरिक संहिता

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। इसके अलावा राज्य में सशक्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, नकलरोधी कानून लागू किए गए। मदरसा बोर्ड को समाप्त कर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया, जो अब पाठ्यक्रम और शिक्षा व्यवस्था नियंत्रित करेगा। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई, और 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Dhami Sarkar- युवा रोजगार और शिक्षा

नकलरोधी कानून लागू होने के परिणामस्वरूप बीते चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलीं, जिससे पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़े। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए गए और मदरसा बोर्ड के स्थान पर राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के माध्यम से शिक्षा को नियंत्रित किया जाने लगा।

Dhami Sarkar

Dhami Sarkar- महिला सशक्तिकरण

महिलाओं को सशक्त बनाने को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने कई कदम उठाए। सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया और सहकारी प्रबंध समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। प्रदेश में अब तक 2.54 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का संकेत है। स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का बिना ब्याज ऋण प्रदान कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत कर महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

Dhami Sarkar- धामी सरकार के इन कदमों ने न केवल राज्य में विकास की गति बढ़ाई है, बल्कि महिलाओं, युवाओं और समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *