Dehradun Accident

Dehradun Accident- आईएसबीटी फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार युवती की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident- देहरादून में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया, आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास एक तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मृतका की पहचान लाइ बानो (पुत्री वाकत अली) के रूप में हुई है, वह सहारनपुर के मानकाऊ गांव की रहने वाली थीं और देहरादून के बीएफआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं।

हादसा करीब चार बजे हुआ जब लाइ बानो माजरा की ओर से स्कूटी पर सवार होकर आईएसबीटी की तरफ जा रही थीं, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की लेकिन संतुलन बिगड़ने पर वे फिसल गईं और बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं।

Dehradun Accident- हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आक्रोशित भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया। थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा,। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए घायल युवती को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है, यह बस टूरिस्ट परमिट पर सहारनपुर नंबर की थी। मामले की जांच की जा रही है और बस मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना की सही वजह पता चल सके।

Dehradun Accident- एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और बस को सीज़ कर दिया गया है, इस दुखद घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदमों की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज