Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Cold Wave Uttarakhand- सुबह से छाई धुंध, देहरादून और मसूरी में बढ़ी कड़ाके की ठंड

Cold Wave Uttarakhand- वीकेंड पर राजधानी देहरादून में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शनिवार सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में घनी धुंध छाई रही, जिससे ठंड का असर तेज हो गया। ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दृश्यता कम होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

धुंध का सीधा असर हवाई और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। देहरादून आने वाली कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि कुछ फ्लाइट्स को दिल्ली में ही रोक दिया गया। ट्रेनों के संचालन में देरी रही और लंबी दूरी की परिवहन निगम बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।

Cold Wave Uttarakhand- सुबह के समय प्रमुख सड़कों पर वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को ठिठुरन का ज्यादा अहसास हुआ। शहर के बाहरी और पहाड़ी क्षेत्रों से सटे इलाकों में ठंड का असर और अधिक तीखा नजर आया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है। सुबह और देर शाम ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते बाजारों में ऊनी कपड़ों और गरम पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है।

Cold Wave Uttarakhand- वहीं, पहाड़ी पर्यटन नगरी मसूरी में ठंड ने और जोर पकड़ लिया है। सुबह के समय घना कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता बेहद कम रही। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। माल रोड और आसपास के इलाकों में लोग गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मसूरी सहित आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *