CM Dhami on Ankita Bhandari Case- उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार का स्पष्ट रुख रखा। सीएम ने कहा कि वह अंकिता के माता-पिता से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनकी इच्छा के अनुसार पूरी जांच कराई जाएगी।
CM Dhami on Ankita Bhandari Case- SIT की निष्पक्ष जांच के बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद
सीएम ने बताया कि घटना के तुरंत बाद SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया था, जिसने सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की। SIT की जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास और सबूत हैं तो उन्हें सामने लाया जाए, सरकार हर तरह की जांच के लिए तैयार है।
CM Dhami on Ankita Bhandari Case- कॉल रिकॉर्डिंग पर सीएम का जवाब
CM Dhami on Ankita Bhandari Case- उर्मिला सनावर के वायरल वीडियो और नए घटनाक्रम पर सीएम ने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग में विरोधाभास है—एक तरफ कहा जा रहा है कि अंकिता ने आत्महत्या की, वहीं दूसरी ओर हत्या का दावा किया जा रहा है। सीएम ने स्पष्ट किया कि दो लोग आपसी लड़ाई में किसी तीसरे व्यक्ति को बदनाम कर रहे हैं और यह स्वीकार्य नहीं है।
सीएम ने वीआईपी आरोपों और राजनीति के प्रयासों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की चार्जशीट में जांच की पूरी जानकारी उपलब्ध है और कोई भी इसे देख सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सवाल उठाना कि अंकिता ने आत्महत्या की, अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र प्रतीत होता है।
सीएम धामी ने अंत में कहा, “सबसे पहले मैं अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलूंगा और उनकी मांगों के अनुसार कार्रवाई होगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। हमारी प्राथमिकता केवल न्याय और सच्चाई है।”
CM Dhami on Ankita Bhandari Case- इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। सीएम ने मीडिया से अपील की कि इस संवेदनशील मामले में तथ्य और सबूतों पर ध्यान दें, और किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से बचें।