CM Dhami News- उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे- सीएम

CM Dhami News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के उद्देश्य से सरकार केदारखंड (गढ़वाल) की तर्ज पर मानसखंड (कुमाऊं) की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संवारने में जुटी है। ऐतिहासिक मंदिरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया जा रहा है, ताकि देवभूमि का देवत्व और आध्यात्मिक पहचान बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार देवभूमि में मुगल और जिहादी मानसिकता को पनपने नहीं देगी और उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

सीएम धामी ताड़ीखेत के श्रद्धानंद मैदान में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन तक सीधी पहुंच बनाने के लिए बहुद्देशीय शिविर, तहसील दिवस और जनसुनवाई कार्यक्रम चला रही है।

CM Dhami News- मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य कई राष्ट्रीय रैंकिंग में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने बताया कि रिवर्स पलायन में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाती है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में हजारों करोड़ रुपये की लागत से नए मोटर मार्गों का निर्माण और पुराने मार्गों का सुधारीकरण किया जा रहा है। वहीं, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 नई सीटें बढ़ाई गई हैं और 36 नए आईसीयू स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जिले में लगभग 77 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

मातृशक्ति को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को राहत और 1.68 लाख लखपति दीदी बनाकर उत्तराखंड ने नया इतिहास रचा है।

CM Dhami News- उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और पलायन रोकने के लिए पर्यटन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *