Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Char Dham Yatra 2026- चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन ठगी पर कड़ी नजर

Char Dham Yatra 2026- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा और साइबर निगरानी को और मजबूत कर दिया है। पिछले वर्षों में धार्मिक पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए इस साल श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता दी जा रही है।

पुलिस ने साइबर सेल, एसओजी और खुफिया विभाग को सक्रिय करते हुए संदिग्ध वेबसाइट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं को चेतावनी दी गई है कि वे केवल अधिकृत और सत्यापित वेबसाइट के माध्यम से ही होटल, हेली सेवा और टैक्सी बुकिंग करें और किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें।

Char Dham Yatra 2026- चारधाम यात्रा के दौरान देशभर से औसतन 50–55 लाख श्रद्धालु उत्तराखंड आते हैं। वर्ष 2025 में 51 लाख और 2023 में 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन किए। इस साल 2026 में अब तक आठ लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जिससे नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है।

पिछले वर्ष उत्तराखंड पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने फर्जी वेबसाइट, संदिग्ध मोबाइल नंबर और बैंक खातों को ब्लॉक किया था, लेकिन ठग नए-नए तरीकों से सक्रिय हैं। इस साल भी विशेष टीमें इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए हुए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें।

Char Dham Yatra 2026- हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता से बड़ी ठगी से बचा जा सकता है और सुरक्षित माध्यम से यात्रा करने से श्रद्धालुओं की आस्था की यात्रा सुरक्षित और सुखद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *