Mussoorie Winterline Carnival- 24 दिसंबर से मसूरी में शुरू होगा त्योहारों का उत्सव

Mussoorie Winterline Carnival- पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली और आयोजन को भव्य, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में कार्निवाल को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, सेमिनार, पारंपरिक आयोजन, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक और विंटेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Mussoorie Winterline Carnival- मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा समयबद्ध तैयार करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कार्निवाल के दौरान मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल-विद्युत आपूर्ति, अलाव व्यवस्था और सफाई जैसी सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त की जाएं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को प्रमुखता दी जाएगी, ताकि पर्यटक देवभूमि की सांस्कृतिक समृद्धि का आनंद ले सकें।

Mussoorie Winterline Carnival- मसूरी में यह कार्निवाल सर्दियों के पर्यटन सीजन को नई ऊंचाई देने की उम्मीद जगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *