Animal Encounter- पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम घंडियाल में शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक गुलदार को पिंजरे में सफलतापूर्वक पकड़ लिया, यह वही गुलदार है जिसने चार दिन पहले गांव की प्रेमा देवी पर हमला किया था।
घटना 15 नवंबर की है, जब प्रेमा देवी अपने साथियों संगीता देवी, लीलावती देवी और सोनम के साथ खेत में घास काट रही थीं, इसी दौरान गुलदार ने प्रेमा देवी पर हमला किया और उन्हें ऊपर से नीचे के खेत तक घसीटते हुए ले गया, प्रेमा देवी ने दरांती से गुलदार पर वार कर अपनी जान बचाई। हमले में उनके गर्दन, सर और कान के नीचे गहरे नाखून के निशान पड़े।
Animal Encounter- हमले के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिए पिंजरा लगाया था। शनिवार सुबह करीब छह बजे गुलदार उसमें फंस गया, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और उसे रेंज ऑफिस ले जाने की तैयारी कर रही है।