SSC Exam Scam- महादेवी इंटर कॉलेज में हाई-टेक नकल का भंडाफोड़

SSC Exam Scam- महादेवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के दौरान नकल का एक बड़ा मामला सामने आया। हरियाणा निवासी अभ्यर्थी दीपक को परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर बुलाए जाने पर पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा केंद्र में सहायक के रूप में तैनात लकी सिंह ने ही दीपक को दिया था। डिवाइस के जरिए उसका परिचित जैश बाहर से सवालों के जवाब बताने वाला था। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

उत्तराखंड में कड़े नकल-विरोधी कानून लागू होने और हाल ही में UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के बाद सुरक्षा को लेकर बड़ी सख्ती के दावे किए गए थे। इसके बावजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

SSC Exam Scam- कैसे पकड़ा गया अभ्यर्थी?

SSC Exam Scam- एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, महादेवी इंटर कॉलेज परिसर स्थित महादेव डिजिटल जोन में सुबह 10 बजे ऑनलाइन परीक्षा शुरू हुई। कुछ देर बाद दीपक बाथरूम जाने के बहाने परीक्षा कक्ष से बाहर निकला।
वापस लौटने पर स्टाफ ने उसकी दुबारा तलाशी ली तो उसके पास छिपा हुआ ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हो गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

शहर कोतवाली के एसओ प्रदीप पंत टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम–2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दीपक हरियाणा के रोहतक जिले की तहसील सांपना के गांव भैंसरो खुर्द का रहने वाला है।

SSC Exam Scam- दो और आरोपियों की तलाश जारी

SSC Exam Scam- दीपक की निशानदेही पर पुलिस नकल गिरोह में शामिल लकी सिंह (परीक्षा केंद्र कर्मचारी), जैश (नकल कराने वाला) की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *