Kedarnath Heli Ticket Booking- केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का आखिरी मौका! इस दिन खुलेंगे स्लॉट

Kedarnath Heli Ticket Booking- केदारनाथ धाम की यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रही है। हेली सेवा की अंतिम स्लॉट के लिए टिकट बुकिंग 8 अक्तूबर दोपहर 12 बजे से आईआरसीटीसी पोर्टल पर शुरू होगी। यात्री 13 से 21 अक्तूबर के बीच की यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकेंगे।

गौरतलब है कि बाबा केदार के कपाट 23 अक्तूबर को भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे, जिसके बाद हेली सेवा भी स्थगित हो जाएगी। 12 अक्तूबर तक की यात्रा के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं।

वर्तमान में गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से छह एविएशन कंपनियां हेली सेवा संचालित कर रही हैं। यात्रा के अंतिम चरण में हेली टिकटों के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

Kedarnath Heli Ticket Booking- इसी बीच, हेमकुंड साहिब के कपाट भी 10 अक्तूबर को बंद हो जाएंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि हेली सेवा पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है और अंतिम स्लॉट बुकिंग की तिथि आईआरसीटीसी ने जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *