Badrinath Dham- 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट होंगे शीतकाल के लिए बंद

Badrinath Dham- विजयदशमी के पावन अवसर पर पंचांग गणना के अनुसार भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इससे पहले 21 नवंबर से पंच पूजाएँ शुरू होंगी वहीं, द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे।

तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित कर दी गई है, पाँच नवंबर को देवरा प्रस्थान होगा और 6 नवंबर 2025 को बाबा तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए छह माह हेतु बंद कर दिए जाएंगे, बाबा की डोली उसी दिन चोपता नागक स्थान में रात्रि विश्राम करेगी, 7 नवंबर को भनकुन और 8 नवंबर को मक्कू पहुँचेगी, जहाँ बाबा के आगमन पर भव्य तुंगनाथ महोत्सव का आयोजन होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *