CM Yogi- रुद्रप्रयाग आपदा में मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया हाथ

CM Yogi- हाल ही में जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र की ग्राम पंचायतें- डुंगर, बड़ेथ, जौला, तालजामण, उछोला, बक्सीर, मथ्या, घंघासु, भुनाल, खोड़, स्यूर, किमाना, दानकोट, पाटियों, डाँगी, कुड़ी अदुली, भटवाड़ी और बकोला अतिवृष्टि से गंभीर रूप से प्रभावित हुई थीं। इस कठिन समय में जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सहित विभिन्न माध्यमों से आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य किया।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी संवेदनशील पहल करते हुए आपदा पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आज यूपी सरकार द्वारा राहत सामग्री से भरे 6 ट्रक रुद्रप्रयाग मुख्यालय पहुँचे। इन ट्रकों में राशन किट, खाद्यान्न, तिरपाल, टेंट, बाल्टियाँ और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल हैं।

CM Yogi- जिला प्रशासन की देखरेख में यह सामग्री शीघ्र ही प्रभावित गाँवों तक पहुँचाई जाएगी और स्थानीय लोगों में वितरित की जाएगी। इस मानवीय सहयोग और त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *