Damage Evaluation- राज्य में हुई आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करने और अधिकारियों से जानकारी जुटाने के लिए अंतर मंत्रालय की केंद्रीय टीम आज उत्तराखंड पहुंची।
सुबह, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने टीम के साथ बैठक की और आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके बाद टीम सीधे प्रभावित जिलों के लिए रवाना हुई।
केंद्रीय टीम अगले दो दिनों तक छह जिलों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के साथ-साथ टीम स्थानीय लोगों से बातचीत भी करेगी। जिलों के प्रशासन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुए नुकसान की जानकारी टीम को दी जाएगी।
Damage Evaluation- केंद्रीय टीम के लौटने के बाद देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार को टीम को आपदा से संबंधित जानकारी दी जाएगी और उसके बाद टीम जिलों में जायजा लेने के लिए निकलेगी।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply