Vote Kidnapping- नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान गुरुवार को माहौल बेहद गरमा गया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने 30-40 लोगों पर उनके चार जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का गंभीर आरोप लगाया, उनका कहना है कि मतदान के लिए जा रहे सदस्यों को जिला पंचायत कार्यालय के पास से जबरन गाड़ियों में बैठाकर ले जाया गया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर पुलिस के सामने ही यह घटना होती दिखाई दे रही है।
कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि यह “वोट चोरी नहीं बल्कि वोटों पर डकैती” है, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता भुवन कपाड़ि, विधायक सुमित हृदयेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत कई नेता हाईकोर्ट पहुंचे और चुनाव रद्द करने की मांग की।
कांग्रेस का आरोप है कि यह सब सत्ता पक्ष के इशारे पर हुआ ताकि परिणाम प्रभावित हो, वहीं बीजेपी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस हार की आशंका में विवाद खड़ा कर रही है।
Vote Kidnapping- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हाईकोर्ट में याचिका के चलते चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर हैं।
यह भी पढ़ें…