Bharat Gaurav Train Yatra- योगनगरी से दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों तक भारत गौरव ट्रेन यात्रा

Bharat Gaurav Train Yatra- अगर आप दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है, जो 29 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी।

इस 11 रात और 12 दिन की तीर्थ यात्रा में श्रद्धालु तिरुपति स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के प्रमुख दर्शनीय स्थलों और मरकापुर में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, यह विशेष ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम और मानिकपुर से भी यात्रियों को बोर्ड करने की सुविधा देगी।

Bharat Gaurav Train Yatra- किराया विवरण:

  • स्लीपर क्लास – ₹24,350 प्रति यात्री
  • थर्ड एसी – ₹41,800 प्रति यात्री
  • सेकेंड एसी – ₹55,750 प्रति यात्री

Bharat Gaurav Train Yatra- इस पैकेज में ट्रेन यात्रा के अलावा एसी/नॉन-एसी होटलों में ठहरने की सुविधा, शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), लोकल दर्शनों के लिए बस सेवा और अनुभवी गाइड की सेवाएं भी शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी है, इच्छुक यात्री www.irctctourism.com पर जाकर इस यात्रा के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर सकते हैं, यह पैकेज उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो एक ही यात्रा में दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *