Ivory Smugling
Ivory Smugling- हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र की है जहां पर वाइल्ड लाइफ के क्षेत्र में एसटीएफ उत्तराखण्ड व तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर तथा श्यामपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बीते रोज 02 अदद हाथी दांत के साथ 03 अन्तर्राष्टीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार किया गया।
राज्य में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड पुलिस द्वारा हाल ही में अपनी गोष्ठी में एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसमें एक टीम का गठन किया गया जिसमें सीओ एसटीएफ आर0बी0चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व थाना श्यामपुर की संयुक्त टीम द्वारा एक ज्वांइट ऑप्रेशन में कल शाम थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से 02 अन्तर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह व चन्दन सिंह निवासीगण कामगारपुर, थाना मण्डावली जिला बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर उसने कब्जे से 01 अदद हाथी दांत बरामद किया।

Ivory Smugling- तत्पश्चात दोनों तस्करों से विस्तृत पूछताछ के उपरान्त ग्राम नौरंगाबाद श्यामपुर निवासी जितेन्द्र सिंह को देर रात्रि दूसरे हाथीदाँत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें…
