Guldar Shoot Order-
Guldar Shoot Order- टिहरी में घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को सोमवार को गुलदार ने निवाला बना लिया था, घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया है।
इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है, लोगों के आक्रोश को देखते हुए आज गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए।
हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी, उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे, बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।
Guldar Shoot Order- शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे, मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया, आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।
यह भी पढ़ें…
