Cobra from Amazon- Amazon से मंगाया सामान, पैकेट खोलते ही निकला जिंदा कोबरा

Cobra from Amazon- बेंगलुरू के एक कपल का दावा है कि उनके ऑनलाइन ऑर्डर किए सामान में जिंदा कोबरा निकला है, कपल ने अमेजॉन से एक Xbox कंट्रोलर मंगाया था लेकिन पैकेट खोलते ही उसके होश उड़ गए, कथित तौर पर डिब्बे के भीतर से फन फैलाते हुए एक कोबरा बाहर निकला.

शुक्र है कि सांप टेप में फंस कर उलझ गया वरना वो कपल को नुकसान भी पहुंचा सकता था, कपल ने फौरन इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, इस घटना ने ई-कॉमर्स कंपनियों की पैकेजिंग और डिलीवरी प्रक्रियाओं को लेकर इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है।

Cobra from Amazon- इंजीनियर कपल के अनुसार, उन्होंने दो दिन पहले अमेजन से एक Xbox कंट्रोल ऑर्डर किया था, लेकिन जैसे ही पैकेट खोलने की कोशिश की, अंदर जिंदा सांप देखकर उनके होश उड़ गए.

सरजापुर इलाके के रहने वाले इस कपल ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना को खुद कैमरे में कैद किया है, उनके पास इसका एक चश्मदीद भी है, महिला ने बताया, शुक्र है कि सांप पैकेजिंग टैप में उलझ गया, वरना वो हमारे घर या अपार्टमेंट के किसी अन्य लोगों को नुकसान पहुंचा सकता था.

Cobra from Amazon- आरोप है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बाद भी अमेजन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी और कस्मटर केयर ने कपल को दो घंटे उलझाए रखा और फिर खुद ही स्थिति से निपटने की सलाह दी. कपल को मजबूरन आधी रात को बेवजह तनाव झेलना पड़ा।

कपल ने बताया कि उन्हें पूरा रिफंड तो मिल गया है, लेकिन जहरीले सांप की वजह से जो उनकी जान पर बन आई, उसका क्या. इस घटना से साफ है कि ई-कॉमर्स कंपनियों को अपनी पैकेजिंग और डिलीवरी प्रक्रियाओं को और सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना होगा. कपल ने सवाल उठाया है कि इतनी गंभीर चूक की जवाबदेही कौन देगा।

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *