UKSSSC LT Exam- 30 जून नहीं, अब इस दिन होगी उत्तराखंड एलटी की परीक्षा 

UKSSSC LT Exam- सहायक अध्यापक की परीक्षा पहले 30 जून को निर्धारित थी लेकिन आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया है अब परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित होगी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी चाह रहे थे कि उनके एग्जाम थोड़ा और आगे चले जाए ताकि उन्हें तैयारी करने का और अधिक समय मिल जाएगा  तो आयोग ने बीते दिन यह फैसला लिया है कि 30 जून को होने वाली एलटी (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा अब 18 अगस्त 2024 को कराई जाएगी।

UKSSSC LT Exam- सिलेबस ज्यादा होने के चलते कुछ अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि एग्जाम की डेट बदलनी चाहिए,अब अभ्यर्थियों को पूरे दो महीने से अधिक का और समय दे दिया गया है, अब आप अपनी तैयारी को और अच्छे तरीके से करके एग्जाम को क्वालीफाई कर सकते हैं।

आयोग ने दो अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों को अब निर्धारित कर दिया है जिसमें आबकारी सिपाही/परिवहन आरक्षी/उप आबकारी निरीक्षक/ हॉस्टल मेनेजर/ ग्राह्माता/ हाउस कीपर के पदों की परीक्षा 30 जून 2024 को होगी और सहायक भंडारी की परीक्षा 31 जुलाई 2024 को आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें…

Navya Pandey- उत्तराखंड की वन दरोगा ने विदेश में बढ़ाया मान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *