The UK07 Rider News- सोशल मीडिया पर यूके-07 राइडर के नाम से मशहूर पॉपुलर यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल एक बार फिर कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। देहरादून के रायपुर थाने में अनुराग डोभाल और उनके 5-6 अज्ञात व नामजद साथियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, हथियारों के बल पर डराने, निजी डिजिटल डेटा चुराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
The UK07 Rider News- क्या है पूरा मामला?
The UK07 Rider News- शिकायतकर्ता आयुष थपलियाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि घटना 3 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे की है। विवेक विहार, नकरौंदा स्थित उनके घर पर अनुराग डोभाल अपने साथियों के साथ अचानक धमकाते हुए घुसा।
- आयुष का आरोप है कि अनुराग ने उसके बाल खींचकर थप्पड़ मारे।
- इस दौरान छोटा पंडित उर्फ खुखरी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि ‘टाइगर’ नाम के शख्स ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
- बीच-बचाव करने आई आयुष की मौसी के सामने भी आरोपियों ने बदसलूकी की। हालांकि, अनुराग ने मां और मौसी के पैर छूकर शांत रहने का नाटक किया, लेकिन टाइगर और खुखरी ने कमर में हथियार दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी।
- आरोप है कि उसे हरिद्वार के अभिषेक सैनी जैसा हश्र करने की धमकी भी दी गई।

The UK07 Rider News- पहले से ही जेल में बंद हैं अनुराग डोभाल
The UK07 Rider News- रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आपको बता दें कि मारपीट और अपहरण के प्रयास के एक अन्य मामले में अनुराग डोभाल और उनके तीन साथी पहले से ही जेल में बंद हैं। हाल ही में अदालत द्वारा उनकी जमानत याचिका भी खारिज की जा चुकी है। ऐसे में नया मामला दर्ज होने से अनुराग डोभाल की मुश्किलें और अधिक बढ़नी तय मानी जा रही हैं। यह भी पढ़ें…
