Guru Ravidas Jayanti- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सामाजिक सौहार्द, श्रद्धा और भक्ति के रंगों से सजी इस यात्रा में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह राष्ट्रव्यापी अभियान 29 जुलाई से 20 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज जी के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
Guru Ravidas Jayanti- सामाजिक न्याय और समता का संदेश

Guru Ravidas Jayanti- समरसता संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की अलख जगाने का एक प्रमुख अभियान है। इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता और समानता के विचारों को हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
- सामाजिक एकता का आधार: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सदैव सामाजिक समरसता को अपनी कार्यसंस्कृति और विचारों का मुख्य आधार बनाया है।
- राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए यह अभियान सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को नई दिशा देगा।
- व्यापक जनभागीदारी: हरिद्वार में आयोजित हुई भव्य कलश यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने इस अभियान के प्रति समाज के गहरे जुड़ाव को दर्शाया है।

Guru Ravidas Jayanti- संत रविदास जी के विचारों पर आधारित समाज
संत गुरु रविदास महाराज जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को दूर कर सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया था। लगभग सात महीने तक चलने वाले इस ‘समरसता संकल्प अभियान’ के तहत देश भर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी उनके जीवन-दर्शन से प्रेरणा ले सके।
यह भी पढ़ें…