CM Janta Darbar- जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की पहल के तहत रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनसुनवाई का आयोजन किया गय, इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद सहित कई जनहित से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को विस्तार से बताया और शीघ्र समाधान की मांग की।
मुख्यमंत्री धामी ने सभी मामलों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त शिकायतों को तुरंत संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए साथ ही, शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की नियमित जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उनके अनुसार, जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, जिससे जमीनी स्तर की समस्याओं की वास्तविक जानकारी मिलती है, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सुशासन, जनकल्याण और समग्र विकास के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है, विशेष रूप से दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दौरान फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने यात्रा प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे प्रभावी और सुव्यवस्थित बताया।
CM Janta Darbar- इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर अपनी समस्याएं रखीं। प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है, जिस पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।