Kedarnath Dham Kapat- बाबा केदार के कपाट खुलने को तैयार, तेज हुई भव्य तैयारियां

Kedarnath Dham Kapat- बाबा केदारनाथ के धाम में एक बार फिर भक्ति, उत्साह और आस्था का संगम देखने को मिल रहा है क्योंकि वार्षिक यात्रा को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं, पूरा केदारनाथ धाम क्षेत्र इन दिनों फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे केदारपुरी का आध्यात्मिक माहौल और भी भव्य हो उठा है।

बाबा की पंचमुखी उत्सव विग्रह डोली रविवार को फाटा में रात्रि विश्राम के बाद आज गौरीकुंड पहुंच रही है, डोली अपने निर्धारित पड़ावों से आगे बढ़ते हुए केदारनाथ धाम की ओर प्रस्थान कर रही है, इस दौरान पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह भक्त डोली के स्वागत के लिए उमड़ रहे हैं।

गौरीकुंड में डोली के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं वहीं, 21 अप्रैल को डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने का कार्यक्रम तय है, इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे।

Kedarnath Dham Kapat

Kedarnath Dham Kapat- केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य पंडित उमेश चंद्र पोस्ती के अनुसार, यात्रा से जुड़ी लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

केदारपुरी में होटल, धर्मशालाएं और अन्य ठहराव स्थल सजाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी खासा उत्साह है, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक ऊर्जा और स्वागत भाव से भरा नजर आ रहा है।

Kedarnath Dham Kapat- इस बार की केदारनाथ यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि बेहतर व्यवस्थाओं और सुविधाओं के चलते श्रद्धालुओं के लिए एक सहज और यादगार अनुभव भी साबित होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *